ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम ..

मुख्यमंत्री ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी ,
बेहतर उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश ..
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां उपचाररत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री नंदकुमार साय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री साय ने नंदकुमार साय से आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नंदकुमार साय के बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















