Connect with us

खबर सक्ती ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नंदेलीभाठा सक्ति मे जमाकर्ता शिक्षा व जागरुकता का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित ..

Published

on

सक्ती, भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा व जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नंदेलीभाठा सक्ती मे आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं उनके हितार्थ वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरुक करना। कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर अमित श्रीवास्तव, आई.टी.आई. के प्राचार्य चन्द्रेश दिव्य, आई टी आई प्रशिक्षण अधिकारी चनेश राम कुर्रे उपस्थित थे।

पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर अमित श्रीवास्तव के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से जमाकर्ता अपनी जमा पूंजी का बेहतर उपयोग कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ व सुरक्षित कर सकता है। उन्होंनें कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं के हितार्थ अनेक योजनायें बनायी है। जिसे समझकर उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की आवश्यकता हैl आई.टी.आई. के प्राचार्य चन्द्रेश दिव्य ने बताया कि समर्पित संस्था की इस कार्यशाला में शामिल होकर महसूस हो रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ताओं की यह योजना अपना मूर्त रुप ले रही है और इसके लिये समर्पित संस्था बधाई की पात्र है। उन्होंनें कार्यशाला में युवा प्रतिभागियों को इस कार्यशाला का पूर्ण लाभ लेनें का सुझाव दिया। मास्टर ट्रेनर हितेष मिश्रा व संतोषी बघेल ने बैंक खाता खुलवाने, उसका संचालन, बचत योजना, वित्त का प्रबंधन, के.वाय.सी. प्रक्रिया, बैंक ऋण, ऋण संबंधित उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, नान बैंकिंग फाइनेंस कंपनी आदि की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।

इस कार्यशाला को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष डॉ.संदीप शर्मा, परियोजना संचालक नाजनीन अली, संस्था समन्वयक पी.एल. खैरवार, नीलकमल भारद्वाज, विष्णुराव जावलकर, नाजमीन बानो, कार्तिक साहू, राशी ताम्रकार का सराहनीय योगदान रहा। इस कार्यशाला में बैंक के अधिकारी व आई.टी.आई. के छात्र-छात्राए शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..15 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending