Connect with us

खबर मालखरौदा ..

वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा गुरुघासी दास जी की जयंती धूमधाम से मनाई ..

Published

on

मनखे मनखे एक समान और वन्दे मातरम्-जय सतनाम के संदेश के साथ निकली सतनाम यात्रा ,

सत्य, अहिंसा और समरसता के आदर्शों की प्रेरणा ..

मालखरौदा, मनखे मनखे एक समान और वन्दे मातरम्-जय सतनाम जय सतनाम के नारे लगाते वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा से निकली भव्य आदर्श सतनाम यात्रा जैत खाम्भ में जलाए गए 101 श्वेत दीप वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में आज 18 दिसम्बर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया बाबा गुरुघासी दास जी की जयंती।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक लालू गबेल और प्राचार्य बी.डी. मेहेर द्वारा सर्वप्रथम बाबा गुरुघासी दास जी की तैलचित्र और भारत माता की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही बाबा गुरुघासी दास जी की जीवनी और उनके आदर्श पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्राचार्य बी.डी. मेहेर ने कहा कि जो व्यक्ति बाबा गुरुघासी दास जी की जीवनी पढ़ ले और उनके सात आदर्श जीवन सिद्धांत को अपना ले वह महान व्यक्ति होगा उन्होंने कहा बाबा ने मानव समाज में बिना भेदभाव के समरसता का संदेश दिया है और हिंसा का त्याग किया है इसको संसार में पूरे मानव जाति को आत्मसात करना चाहिए। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न वेष भूषा धारण कर सत्य के प्रतीक श्वेत ध्वज लेकर भव्य आदर्श सतनाम यात्रा निकाला गया जिसमें मनखे मनखे एक समान और वन्दे मातरम् जय सतनाम, जय सतनाम के नारा बुलंद करते हुए आदर्श सतनाम यात्रा पूरे ब्लाक मुख्यालय, बीरभांठा चौक से होकर ब्लाक कॉलोनी स्थित जैत स्तंभ में पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना किए और वन्दे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा जैत खाम्भ परिसर में 101 श्वेत दीप प्रज्वलित किया गया।विद्यार्थियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार ने बाबा गुरुघासी दास जी से आशीर्वाद लिया।
वन्दे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में प्रतिवर्ष बाबा गुरुघासी दास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और आकर्षक ढंग से मनाई जाती है। जहां विद्यार्थियों को बाबा गुरुघासी दास जी की आदर्श पर चलने प्रेरित किया जाता है, सत्य और अहिंसा के साथ सफल समरस जीवनशैली की प्रेरणा दी जाती।

विद्यालय के संचालक लालू गबेल ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी और उनके आदर्श से विद्यार्थी प्रबल बनते है, बाबा गुरुघासी दास जी सत्य और अहिंसा के प्रकाशा है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और पालकगण उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending