खबर सक्ती ...
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण ..
जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं ..
सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर ने भारतमाता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर तोपनो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था।कलेक्टर ने नए साल की शुरुआत में अच्छे नए संकल्प लेकर आगे बढ़ने प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने कहा कि संविधान पर देश के सभी लोगों का पूरा विश्वास होता है और इसी संविधान के तहत ही हमें एक शासकीय सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है। इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए। इसी प्रकार अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने संबोधन दिए।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीमभावना के साथ एक दूसरे का सतत सहयोग करते हुए जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। जिससे जिले का नाम राज्य के साथ साथ पूरे देश में गौरवान्वित हो सके। कार्यक्रम में जिला कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओत प्रोत भाषण, गीत एवं कविता तथा गणतंत्र दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर के एस पैकरा, एस डी एम सक्ती अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित कलेक्टर कार्यालय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- खबर सक्ती ...1 year ago
बड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
व्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
- ख़बर रायपुर1 year ago
एनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
- खबर जगदलपुर ..2 years ago
स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
- खबर सक्ती ...1 year ago
गुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
- Uncategorized2 years ago
प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
You must be logged in to post a comment Login