Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

राजस्व कार्यों में लाए दुरुस्ती – कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम को पटवारी, आरआई के कार्यों का नियमित मॉनिटरिंग करने और राजस्व कार्यों में दुरुस्ती लाने के निर्देश दिए है।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सहकारिता विभाग अंतर्गत सहकार से समृद्धि कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सहकारी समिति से आच्छादित करने के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्ययोजना तैयार कर व्यवस्थित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के कार्यों का निकायवार जानकारी लिया गया।

कलेक्टर द्वारा सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से निकायवार स्वीकृत आवास, पूर्ण आवास, प्रगतिरत आवास, अप्रारंभ आवास, निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने हेतु प्रदायित लक्ष्य और प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध पूर्ण आवास के विषय में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा के कार्यों, स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यों की जानकारी ली तथा सभी जनपदो में कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और तेजी से कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को शिविर आयोजन कर तेजी से बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन, चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के शेष बचे भर्ती प्रक्रिया की पूर्णता की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग, आधार सीडिंग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए।

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एडीबी सड़क निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, पीएम श्री स्कूल योजना अंतर्गत निर्माण एवं मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, अपार आईडी के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), पेंशन प्रकरण के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है।

बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी उपेन्द्र पटेल, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर खरसिया ..19 घंटे ago

🔮 भाजपा जोबी मंडल की पहल रंग लाई, देहजरी के ऊपरपारा में लगा नया ट्रांसफार्मर ..

🔮 लंबे इंतजार के बाद दूर हुई बिजली समस्या, नया ट्रांसफार्मर स्थापित होने से ग्रामीणों को मिली राहत: जनप्रतिनिधियों को...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

🌴 जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत कोटेतरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों ने लगाए फलदार व छायादार पौधे ..

🌴 पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश: सरपंच सुनीता रमेश साहू के नेतृत्व में कोटेतरा में हुआ वृहद वृक्षारोपण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🔮 महुआ शराब के अवैध कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 27.6 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

🚨 भीख मांगकर जीवनयापन करने वाली महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 भीख मांगकर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, 24 घंटे तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप; दोनों आरोपी को...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

🔮 भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं महानिदेशक सुमन बिल्ला का रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत ..

🔮 पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारती दासन और एमडी विवेक आचार्य ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत , 🔮 मंत्रिमंडल चिंतन...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

🔮 अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन ..

🔮 विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा .. रायपुर, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता...

खबर रायगढ़24 घंटे ago

🚨 पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप ..

🚨 जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड , 🚨...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔮 पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत ..

🔮 पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री ने जताया गहरा शोक, कहा—...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि ..

डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending