Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिमगा मे ढाबा में किया भोजन, स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत ..

Published

on

सुशासन तिहार की व्यस्तता के बाद भी आमजन से मिलने का नहीं छोड़ा अवसर ..

रायपुर, रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया।

मुख्यमंत्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बाँटा। इस दृश्य ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति के मन में मुख्यमंत्री की सरलता और जमीन से जुड़ेपन की एक मजबूत छवि बनाई।

सिमगा स्थित आनंद ढाबे पर आम नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी नेतृत्व शैली की सादगी और जनभावनाओं से जुड़ाव का प्रतीक है। भोजन के दौरान कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उत्साहपूर्वक उनसे बातचीत की। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ के लोगों से मिलकर मुझे ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं। उनके इस सहज और मानवीय रूप ने यह स्पष्ट कर दिया कि सुशासन केवल मंचों पर नहीं, बल्कि आम जीवन के स्पर्श में भी झलकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending