Connect with us

खबर कोरबा

कोरबा वासियों को मिलेगा कन्वेन्शन सेंटर का लाभः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

कन्वेन्शन सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का किया अनावरण ,

कन्वेन्शन सेंटर को अब पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर जाना जायेगा ,

निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर – मुख्यमंत्री ..

कोरबा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कोरबा जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमे 145 करोड़ रुपए के सड़क से सम्बंधित कार्य शामिल भी है। इससे जिले में आवागमन बेहतर होगा और कोरबावासियों को भी इसका समुचित लाभ मिलेगा। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि कन्वेन्शन सेंटर बहुत बड़ा है और इसमे अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। कोरबावासियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने हाऊसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित कन्वेन्शन सेंटर की प्रशंसा भी की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे छः माह पहले भी कोरबा आये थे,इस दौरान भी 600 करोड़ से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी गई। आज सवा दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से कोरबा के लोगो को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का अनावरण भी किया है। वे इंदौर की महारानी थी और निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी। उन्होंने देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थलों को संवारा और पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री साय ने कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना की आई मांग पर भी आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। कोरबावासियों को विकास कार्यों की सौगात मिलने के साथ ही कन्वेन्शन सेंटर का नामकरण माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किया गया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर की जीवन को रेखांकित करते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही देश के तीर्थ स्थानों, धार्मिक स्थलों को संवारने का काम किया। अपने राज्य की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ ही देश को आगे बढ़ाने का काम किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रतिमा अनावरण एवं नामकरण होने पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उद्योग, वाणिज्य एवं श्रममंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विगत 16 माह के कार्यकाल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने मोदी की गारंटी को पूरा कर गरीबों का कल्याण किया है। मुख्यमंत्री साय ने कुछ दिन पहले ही कोरबावासियों को 650 करोड़ रूपये से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात दी थी। बजट में भी उन्होंने कोरबा जिले के विकास के लिए राशि का प्रावधान किया है। इसके साथ ही वे जनता के प्रति संकल्पित होकर राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

मंत्री देवांगन ने कोरबा जिले में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना के लिये मुख्यमंत्री से आवश्यक सहयोग की भी मांग रखी। कलेक्टर अजीत वसंत ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि 223 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन होने से जिले वासियों को इसका लाभ मिलेगा। इन कार्यों में लगभग 150 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण के कार्य भी शामिल है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण से दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नामकरण लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर किये जाने को कोरबा जिला के लिये गौरव का विषय बताया। कलेक्टर ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के शासन, शिक्षा आदि के योगदान को भी रेखांकित किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपुत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, सहित जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्लेन क्रैश में मृत लोगो के प्रति जताई संवेदना –

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात से लंदन जा रही प्लेन के क्रैश होने की घटना और इसमे मृत लोगो के प्रति श्रदांजलि व्यक्त करते हुए उनके प्रति संवेदना प्रकट की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

वीर हेमू कालाणी की पुण्यतिथि पर सक्ती में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित ..

भारतीय सिंधु सभा व सिंधी पंचायत ने गुरुद्वारा भवन में अर्पित किए श्रद्धा सुमन .. सक्ती, नगर के गुरुद्वारा भवन...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध शराब पर पुलिस ने कशा शिकंजा: डुमरपारा में दबिश, संतोष सतनामी को भेजा जेल .. सक्ती, थाना बाराद्वार, जिला...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देश पर हरुमांझी जी राइस मिल सील, धान खरीदी में अनियमितता उजागर ..

जीरो टॉलरेंस की बड़ी कार्रवाई: राइस मिल में 321 क्विंटल अतिरिक्त धान-चावल जब्त .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्र आमापाली, झालरौदा और भोथिया का हुआ औचक निरीक्षण ..

धान खरीदी नोडल अधिकारी वाशु जैन ने टोकन सत्यापन, वजन, स्टेकिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा. . सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

धान खरीदी पर प्रशासन सख्त: नोडल अधिकारी अपनी उपस्थिति में धान खरीदी कार्यों का प्रतिदिन कराए ओपनिंग और क्लोजिंग – कलेक्टर ..

सभी नोडल अधिकारी, एसडीएम और तहसीलदार दस प्रतिशत टोकन का रैंडमली करे सत्यापन – कलेक्टर , पात्र किसानों से एक-एक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

“कलेक्टर के सख्त तेवर: पोता की हनुमान जी राइस मिल पर छापा, 321 क्विंटल अतिरिक्त धान मिलने पर मिल सील” ..

“धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी उजागर: कलेक्टर के निर्देश पर हनुमान जी राइस मिल सील, प्रशासन का जीरो टॉलरेंस संदेश”...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंड़की में तीन दिवसीय सतनाम महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया जैतखाम पूजन ..

संतों व महापुरुषों की विचारधारा को सहेजना समाज के लिए आवश्यक : डॉ. चरणदास महंत , 33 वर्षों से सतनाम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धान खरीदी में अनियमितता पर सख्ती: कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम का नाइट पेट्रोलिंग, 24 घंटे प्रशासन अलर्ट ..

दिन के साथ रात में भी औचक निरीक्षण: धान खरीदी केंद्रों पर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर व धान खरीदी नोडल अधिकारी ने ली जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ..

अवैध धान की खरीद पर सख्ती, पारदर्शिता के साथ अंतिम चरण की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश .. सक्ती, खरीफ...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मालखरौदा में एक दिवसीय टीबी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न ..

टीबी मुक्त जिला सक्ती के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित .. सक्ती, जिला सक्ती के विकासखंड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending