Connect with us

ख़बर रायपुर

अब बख्शे नहीं जाएंगे नशा तस्कर: दो बार पकड़े जाने पर जब्त होगी संपत्ति – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

Published

on

जगदलपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा: उपमुख्यमंत्री ने दिए पारदर्शिता और समयबद्धता के निर्देश ,

पंचायतों को मिलेगा स्थायी राजस्व, राजमार्गों के किनारे कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना ..

रायपुर, उपमुख्यमंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को जगदलपुर स्थित जिला कार्यालय के प्रेरणा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा जिले में किए जा रहे नवाचारों और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति दो से अधिक बार शराब या अन्य नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कानूनी कार्यवाही तत्काल आरंभ की जाए। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शीघ्र ओपीडी सेवा प्रारंभ करने को कहा, ताकि आम जनता को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभहो सकें।

उपमुख्यमंत्री ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में कॉम्प्लेक्स निर्माण कर पंचायतों को स्वावलंबी बनाने का सुझाव दिया, जिससे पंचायतों को स्थायी राजस्व प्राप्त हो सके। उन्होंने पंचायत सचिवों को अविवादित बंटवारे के मामलों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने हेतु ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने और जनजागरूकता हेतु मुनादी एवं होर्डिंग लगाने के निर्देश भी दिए। मिलेट्स उत्पादन करने वाले किसानों के उत्पाद को बाजार तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था बनाने तथा मक्का उत्पादक किसानों को स्प्रिंकलर एवं विभागीय योजनाओं से जोड़ने की बात भी कही। बैठक में पंचायत विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, महतारी सदन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, बिहान, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित हितग्राहियों को प्रथम किश्त के उपरांत आवास की प्रगति, ग्राम पंचायतों में पंजी संधारण की स्थिति, डीपीआरसी ट्रेनिंग सेंटर, स्वच्छ भारत मिशन तथा आगामी तीन माह की कार्ययोजना की भी समीक्षा की गई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गृह विभाग के अंतर्गत अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गोधन तस्करी, यातायात नियंत्रण, हिट एंड रन, मोटरयान अधिनियम की धाराओं पर की गई कार्रवाई, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन, गुम इंसानों के प्रकरण और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए नवाचारों, आयुष्मान कार्ड वितरण, मोबाइल हेल्थ वैन संचालन, जनऔषधि केंद्रों की उपलब्धता, सिकलसेल डायग्नोसिस, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की स्थिति तथा आगामी तीन माह के लिए निर्धारित कार्ययोजना की समीक्षा की गई। वन विभाग द्वारा किए गए लाख उत्पादन, तेंदूपत्ता बोनस वितरण, चरण पादुका वितरण और निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ कैंपा मद में दो वर्षों के आवंटन और व्यय की जानकारी भी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, स्वस्थ लइका अभियान और नीति आयोग के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी बैठक में दी गई। राजस्व विभाग द्वारा किए गए नवाचार, प्रकरणों की स्थिति, शिविरों की प्रगति और भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। कृषि विभाग द्वारा रकबा, बीज एवं उर्वरक वितरण, आत्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खरीफ की तैयारी, चैम्प्स योजना से यंत्र वितरण आदि की अद्यतन जानकारी ली गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरेलू नल कनेक्शन, पूर्णता प्रमाण पत्र और हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति पर चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जल संसाधन विभाग के तहत प्रमुख बांध, नहर और जलाशयों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की गई। विद्युत विभाग की प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, आरडीएसएस योजना के तहत क्रियान्वयन की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों और आगामी तीन माह के कार्यों की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

शिक्षा विभाग द्वारा ज्ञानगुड़ी योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग, आईसीटी आधारित प्रशिक्षण, बहुभाषी शिक्षा, पीएम श्री स्कूलों के निर्माण, शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम, मिशन 200, जीरो ड्रॉपआउट अभियान और सम्पर्क फाउंडेशन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छात्रावासों और छात्रवृत्तियों की स्थिति प्रस्तुत की गई। खाद्य विभाग द्वारा पीडीएस प्रणाली, धान भंडारण एवं उठाव की स्थिति की जानकारी दी गई। नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी, पीएम आवास योजना शहरी, भवन अनुज्ञा एवं अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और पीएमईजीपी की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त सहकारिता, समाज कल्याण और श्रम विभाग की गतिविधियों की भी समग्र समीक्षा की गई।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा यह ध्यान रखा जाए कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों में शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय, सचिव पंचायत भीम सिंह, कलेक्टर हरिस एस., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोरखापाली घटना पर भाजपा ने जताई चिंता, मृतक कोटवार के परिवार को न्याय और आर्थिक मदद का भरोसा ..

होली के दिन हुई हिंसक घटना पर भाजपा की प्रतिक्रिया, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग .. सक्ती, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

टी20 विश्वकप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

महतारी वंदन योजना के पैसों से श्रीमती सरस्वती केंवट ने बढ़ाया अपना होटल व्यवसाय, हर माह 10–15 हजार की आमदनी ..

मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उनसे कहा, हम आपके होटल जरूर आएंगे, हमें चाय पिलाइएगा और भजिया-पकोड़ा भी खिलाइएगा , महतारी वंदन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 25वीं किश्त के रूप में 641 करोड़ 58...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की स्वीकृति से सक्ती में शुरू हुआ बोर खनन, पेयजल संकट से राहत की उम्मीद ..

नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल रंग लाई, सभी वार्डों में बोर खनन से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अशासकीय विद्यालय संगठन के जिलाध्यक्ष बने योगेश साहू, नितिन सोनी को मिली सचिव की जिम्मेदारी — जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन रायपुर से संबद्ध अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ, जिला सक्ती इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया नारी शक्ति का सम्मान ..

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे, नारी सम्मान से ही समाज का विकास — महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े , मुख्यमंत्री विष्णु देव...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending