Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जिले के सभी किसानो से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील ..

Published

on

समर्थन मूल्य पर धान बेचने और अन्य योजनाओ का लाभ लेने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना है अनिवार्य ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी किसानो से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने और अन्य योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य है । जिसके लिए जिले के ऐसे किसान जिन्होने अभी तक एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नही कराया है। उनसे 30 सितम्बर तक पंजीयन कराने की अपील की गई है।

कृषि विभाग के उप संचालक तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिये किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना फार्मर आईडी के किसान न तो सहकारी समिति में धान बेच सकेगें और ना ही पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ उठा पायेंगे। राज्य शासन द्वारा एग्रीस्टेक परियोजना के तहत इस बार किसानों के लिये नई व्यवस्था लागू की गई है। अब धान ब्रिकी, फसल बीमा और किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिये एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी पंजीकृत कराना जरूरी होगा। यदि कोई किसान पंजीयन नहीं कराता है तो वह न केवल धान बेचने से वंचित रहेगे बल्कि केन्द्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी नहीं मिलेगा। जिले के 90138 किसानों में से 80662 किसानों ने अब तक पंजीयन कराया है। बाकि 9476 किसान अभी तक पंजीयन के लिये शेष है। ऐसे किसान न केवल धान खरीदी से वंचित हो सकते है, बल्कि पीएम किसान योजना की किस्त और अन्य विभागीय योजनाओं का लाभ भी नहीं ले सकेगे।

पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी –

पंजीयन प्रकिया के लिए किसान निकटतम लोक सेवा केन्द्र (सीएससी), सहकारी समितियों एवं एग्रीस्टेक पोर्टल www.cgfr.agristack.gov.in के माध्यम से स्वयं भी पंजीयन कर सकते है। पंजीकरण के बाद 11 अंको की यूनिक फार्मर आईडी जारी की जायेगी। जो उनकी भविष्य की योजनाओं में डिजिटल पहचान होगी। पंजीयन प्रकिया के लिए किसान बी-1 खतौनी, ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाईल नंबर के साथ अपना एग्रीस्टेक पंजीयन करा सकते है।

कृषक पंजीयन (फार्मर आईडी) की अनिवार्य विशेषताए –

कृषक पंजीयन (फार्मर आईडी) की अनिवार्य विशेषताए निम्नानुसार हैं – कृषक पंजीयन में सभी कृषि भूमि का विवरण भू-अभिलेख के अनुसार सुनिश्चित किया जायेगा, कृषक पंजीयन में मृतक भूस्वामी के स्थान पर वारिसान भूस्वामी का नाम दर्ज करने की सुविधा होगी, कृषक पंजीयन में प्रत्येक भू-खण्ड एक या एक से अधिक भूधारक के नाम दर्ज होगा, कृषक पंजीयन में प्रत्येक भूस्वामी का आधार नंबर प्रविष्टि होगी, कृषक पंजीयन में भूमि के खरीदी-बिकी, उत्तराधिकार या बंटवारा के माध्यम से भू-अभिलेख दुरूस्त किये जाने पर स्वतः अद्यतन होगा, कृषक पंजीयन में भूमिस्वामी का हिस्सा राजस्व अभिलेख के अनुसार होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..4 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending