Connect with us

खबर सक्ती ...

एनएचएम कर्मचारियों की रायपुर में बड़ी बैठक सम्पन्न, आंदोलन तेज ..

Published

on

लिखित आदेश मिलने तक हड़ताल जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय ,

सरकार से नियमितीकरण और ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों पर हस्तक्षेप की अपील ..

सक्ती/रायपुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 26वें दिन भी जारी रही। आंदोलन की स्थिति और आगे की रणनीति तय करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों के जिलाध्यक्षों और प्रांतीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नियमितीकरण, ग्रेड पे सहित 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा लिखित आदेश जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने कहा कि वे 18 अगस्त 2025 से जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार अब तक उनकी मांगों पर संवेदनशील नहीं हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी और प्रवक्ता पूरन दास ने कहा कि कोरोना काल और अन्य आपात स्थितियों में एनएचएम कर्मियों ने सीमित साधनों पर भी अपनी सेवाएं दीं, बावजूद इसके सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते नियमितीकरण और ग्रेड पे की फाइल पर निर्णय लिया गया होता, तो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं संकट में नहीं आतीं।

प्रदेश महासचिव कौशलेश तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन 20 वर्षों से लंबित एवं मूलभूत मांगों को लेकर है। सरकार को चाहिए कि अड़ियल रवैया छोड़कर सकारात्मक निर्णय ले। एनएचएम संघ ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

बैठक में सभी जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यकारणी डॉ रविशंकर दीक्षित, पूरन दास, हेमंत सिंहा, श्याम मोहन दुबे, आशीष नंद, दिनेश खर्कवाल, संतोष कुमार चंदेल, अमृत भोसले, डॉ हर्षा ताम्रकार, डॉ योगेश पटेल, डॉ नवनीत कौशिक, अशोक उइके, निर्मला साहू, संगीता ब्रम्हानोटीया, दीपक वर्मा, रामगोल खुटे, डॉ देवकांत चतुर्वेदी, डॉ श्रेयांश जैन, डॉ किरण गायकवाड़, डॉ यशपाल चौधरी, संजीव अहिरवार, चिरंजीव चंद्रा, नीरज यादव, पिलेश्वर चंद्रा सभी जिलों से प्रदेश कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में एन एच एम संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

देवतुल्य जनता का आभार: एक वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने जताया विश्वास का सम्मान ..

महाशिवरात्रि पर नगरहित का संकल्प, अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने विकास कार्यों को बताया जनआशीर्वाद का परिणाम .. सक्ती, नगर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा2 दिन ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending