खबर सक्ती ...
स्वर्गीय संतोष अग्रवाल की स्मृति में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आज 5 नवंबर को ..

सक्ती, स्वर्गीय संतोष अग्रवाल (प्रियंका मोबाइल) की पुण्य स्मृति में आज 5 नवंबर, बुधवार को शहर के गौरव पथ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, सामुदायिक भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय नेत्र रोग, मोतियाबिंद जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े उपस्थित रहेंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल करेंगे।
शिविर में एमजीएम हॉस्पिटल रायपुर एवं अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इनमें डॉक्टर अमोल पड़ेगांवकर, योगेश कोटवानी, मंदार गोकटे, आकाश गर्ग, दंत विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जायसवाल तथा आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. उत्तम गबेल शामिल हैं।
यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। शिविर में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा। ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को रायपुर ले जाने, रुकने एवं भोजन की पूरी व्यवस्था आयोजक परिवार की ओर से की गई है।
आयोजक परिवार के राजकुमार अग्रवाल (राजू), रितेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं खरकिया परिवार सक्ती ने बताया कि शिविर स्थल पर ही मौके पर पंजीयन की सुविधा रहेगी।
शिविर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए भोजन व नाश्ते की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है।
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी यह शिविर सक्ती नगर के लिए सेवा और मानवता का प्रतीक बनकर स्वास्थ्य लाभ का अवसर प्रदान करेगा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login