Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में कोटपा अधिनियम का सख्ती से पालन — 36 दुकानों पर कार्रवाई, 3600 रुपये का चालान ..

Published

on

सक्ती, जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रिया एक्का के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कोटपा अधिनियम 2003 के तहत व्यापक कार्रवाई की।

यह कार्रवाई सक्ती जिले के मालखरौदा एवं ङभरा विकासखंड क्षेत्र के पान दुकानों, थोक किराना स्टोर्स एवं अन्य प्रतिष्ठानों में की गई। टीम ने कोटपा एक्ट की धारा 4 एवं 6 के प्रावधानों के उल्लंघन पर कुल 36 दुकानों पर 3600 रुपये का चालान किया।

धारा 4 के तहत सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान प्रतिबंधित है, जबकि धारा 6 के तहत विद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक है। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं आमजनों को समझाइश दी गई तथा “नो स्मोकिंग” एवं “18 वर्ष से कम आयु वालों को तंबाकू न बेचें” वाले बोर्ड लगवाए गए।

इस संयुक्त अभियान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से भुवनेश्वर मोहिले एवं दुर्गेश कैवरीयता (औषधि निरीक्षक) सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending