खबर सक्ती ...
जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, छात्रावास, भोजनालय, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से विद्यालय में हो रही पढ़ाई, भोजन व्यवस्था तथा विद्यालय में मिलने वाली आधारभूत सुविधाओं के संबंध में बातचीत करते हुवे जानकारी ली।
कलेक्टर ने अध्ययनरत बच्चों से उनके पढ़ाई की गुणवत्ता को परखने के लिए विद्यार्थियों से कुछ सवाल भी किए। जिस पर बच्चों द्वारा प्रश्नों का बेहतर ढंग से जवाब दिया गया। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रशासन को पढ़ाई की गुणवत्ता को निरंतर बढ़ाने, परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा और अनुशासन को प्राथमिकता से बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण माहौल आवश्यक है। उन्होंने अध्यापकों को विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद बढ़ाने तथा नवाचार आधारित शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम सक्ती अरूण सोम, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रशासनिक स्टाफ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login