खबर सक्ती ...
अवैध महुआ शराब पर बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपी को भेजा जेल ..

सक्ती, नए साल के पहले ही दिन बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा, गांजा व शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 01 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरहर में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दिलीप कुमार सतनामी, पिता बाला राम सतनामी, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सरहर, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,500 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव के साथ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेंगर, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक टकेश्वर कटकवार का विशेष योगदान रहा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login