Connect with us

खबर सक्ती ...

सब्जी लेने जा रहे युवक से लूट करने वाला 8 माह से फरार आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र में सब्जी लेने जा रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 8 माह से फरार आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमीत कुमार पटेल पिता विजय लाल पटेल (उम्र 29 वर्ष), निवासी सोंठी, थाना बम्हनीडीह ने 5 मार्च 2025 को थाना बाराद्वार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह सुबह करीब 6.10 बजे सक्ती सब्जी मार्केट जा रहा था। सकरेली ओवरब्रिज के ढलान पर एक युवक ने लिफ्ट मांगी। इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां आ गए और गाली-गलौज करते हुए सब्जी टांगने वाले डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उसकी जेब से पर्स निकालकर 5300 रुपये लूट लिए और मोटरसाइकिल से बाराद्वार की ओर फरार हो गए।

मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 58/25 धारा 309(4), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों—राजकुमार यादव और अजय कुमार खुंटे—को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि तीसरा आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत फरार चल रहा था।

आज 2 जनवरी 2025 को आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत (उम्र 37 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 बाराद्वार के घर आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेगर, मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, टकेश्वर कटकवार एवं रामनिवास उरांव का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

महंत दंपति ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति ..

नन्हे सितारों की मुस्कान में दिखी त्योहार की असली मिठास, डॉ. महंत हुए भावुक .. रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ , तातापानी महोत्सव के लिए हर साल 25 लाख रुपये:...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात ..

वीर शहीद दीपक भारद्वाज को नमन: मुख्यमंत्री साय ने कहा — युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनका बलिदान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ..

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल .. जांजगीर-चांपा,...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर जांजगीर में भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का गरिमामय सम्मान ..

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र बलों के त्याग और बलिदान को किया नमन .. जांजगीर-चांपा, जिले में 14वें...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित ..

जांजगीर-चांपा, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती सुनिता यादव पति स्व. रामकुमार...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

कलेक्टर ने दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दिलाई नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट ..

सक्ती, जिले के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट प्रदान किया गया। कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 327479.32 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी ..

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3505 टोकन .. सक्ती, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ओम राइस मिल से 57 हजार से अधिक बोरी धान जप्त ..

22,860 क्विंटल धान जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमित मिल संचालन पर प्रशासन ने सख्त रुख...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending