खबर सक्ती ...
कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु किसान आईडी कार्ड अनिवार्य ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने किसानों को शीघ्र अपना किसान आईडी कार्ड बनाने की अपील की ..
सक्ती, भारत सरकार द्वारा जारी एग्रीस्टेक के अंतर्गत किसानों के लिए डिजिटल किसान आईडी कार्ड बनाना अनिवार्य किया जा रहा है। निकट भविष्य में समस्त कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान आईडी आवश्यक होगी। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसान आईडी निर्माण हेतु व्यापक जागरूकता प्रसार करने के साथ ही किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होने जिले के किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र अपना किसान आईडी कार्ड बनवाएं और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने में सहभागी बनें।
डिजिटल किसान आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि अनुदान, कृषि ऋण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभप्राप्त होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले में वर्तमान में एग्रीस्टेक पंजीयन हेतु 23015 सक्रिय कृषक शेष है, जिनकों प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त प्राप्त करने हेतु एग्रीस्टेक फार्मर आईडी निर्मित किया जाना अनिवार्य है। पीएम किसान की आगामी किस्त उन्ही कृषकों को प्राप्त होगी जिनका ई केवायसी, लेंड सीडिंग, आधार सिडिंग एवं एग्रीस्टेक फार्मर आईडी पूर्ण होगा। जिस हेतु किसान अपना डिजिटल किसान आईडी बनवाने के लिए बी-1 आधार कार्ड एवं आधार से लिए मोबाईल नम्बर के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में जाकर सम्पर्क कर सकते है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login