Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार में सामूहिक बलात्कार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल ..

Published

on

भुरसीडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरारी की तैयारी में खड़े आरोपियों को पुलिस ने दबोचा ..

सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत सामूहिक बलात्कार के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:30 बजे ग्राम भुरसीडीह निवासी दिलीप सिदार एवं अशोक कुमार चौहान द्वारा पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 47/26, धारा 70(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि दोनों आरोपी फरार होने की फिराक में बाराद्वार बस स्टैंड के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से) तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा (रा.पु.से) के दिशा-निर्देशन में थाना बाराद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने दिनांक 06 फरवरी 2026 को आरोपी दिलीप सिदार, पिता कन्हैया लाल सिदार, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 भुरसीडीह, एवं अशोक कुमार चौहान, पिता स्व. भुवन लाल चौहान, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 भुरसीडीह, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर, मप्रआर. श्यामा जायसवाल, प्रआर. मनीष राजपूत, प्रआर. प्रेमनारायण राठौर तथा आर. बुधेश्वर पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..5 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending