Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने प्रेसवार्ता कर एसआईआर अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों के अंतिम प्रकाशन की दी जानकारी ..

Published

on

सक्ती जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 6 लाख 70 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत ,

चार माह के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रकाशित हुई मतदाता सूची, 9331 नए मतदाता जुड़े ,

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दी जानकारी — फॉर्म-6 और फॉर्म-8 से करा सकते हैं नाम जुड़वाने व सुधार ,

एसआईआर कार्य में सहयोग के लिए कलेक्टर ने मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का जताया आभार, दी बधाई ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का सफलतापूर्वक समापन कर अंतिम मतदाता सूची का आज प्रकाशन किया गया।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने एसआईआर के बारे में बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिला सक्ती में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न किया गया। उन्होंने कहा कि चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 670283 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 9331 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए 765 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 660952 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने एसआईआर कार्य में सहयोग व जागरूकता के लिए मीडिया प्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, राजनैतिक दलों, स्वयंसेवको सहित अन्य संगठनों व समस्त जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर, उसके साथ घोषणा पत्र (Declaration) और आवश्यक सहायक दस्तावेज़ संलग्न कर ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अंतिम मतदाता सूची में दी गई जानकारी में कोई त्रुटि एवं स्थानातंरण हेतु फॉर्म-8 भरकर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

कलेक्टर ने बताया कि एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य “मिशन मोड” पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नही मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के बीच बैठकें आयोजित की गई। जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी। चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद. 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को जिला सक्ती के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती की वेबसाइट https://distsakti.nic.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ मतदाता अपने विवरण की जाँच कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री कावेरी मरकाम, जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे, निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, श्रवण गभेल सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

इन माध्यमों से अंतिम मतदाता सूची में देख सकते हैं अपना नाम –

ऐसे सभी मतदाता जो अपना नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल हैं या नहीं देखना चाहते हैं। वे वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in , वोटर पोर्टल- https://voters.eci.gov.in , ECINETAPP, संबंधित बीएलओ (BLO) के माध्यम से, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित ERO व AERO कार्यालय के माध्यम से अपने नाम जुड़ने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending