Connect with us

खबर सक्ती ...

24×7 ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया हौसला ..

Published

on

सड़क सुरक्षा अभियान में सराहनीय योगदान पर जिले के पुलिस जवानों का सम्मान ..

सक्ती, जिला सक्ती के विभिन्न थाना एवं चौकी में पदस्थ 24×7 ड्यूटी निभाने वाले कर्मठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को रविवार 22 फरवरी 2026 को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (आईपीएस) ने अपने बंगला स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात ये कर्मचारी दिन-रात कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। रात में गश्त करने के बाद भी सुबह आवश्यक ड्यूटी के लिए तत्परता से उपस्थित होना उनकी कार्यनिष्ठा को दर्शाता है। इसके अलावा व्यस्ततम थाना कार्य के बीच समय निकालकर माह जनवरी में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान में भी इन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु किए गए प्रयासों की पुलिस अधीक्षक ने सराहना की।

सम्मानित किए गए कर्मचारियों में थाना सक्ती से तत्कालीन सहायक निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, थाना बाराद्वार से प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक क्रमांक 176 योगेश राठौर, महिला आरक्षक रेखा राठौर, थाना डभरा से प्रधान आरक्षक चंद्रकला सोन, आरक्षक मिरिश साहू, थाना हसौद से आरक्षक घनश्याम पांडे एवं राजेश यादव, नगरदा से आरक्षक सुभाष कटकवार, चौकी फगुरम से प्रधान आरक्षक टिकम साव तथा चौकी अड़भार से महिला आरक्षक कविता सिदार शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने सभी कर्मचारियों को बेहतर ड्यूटी निर्वहन के लिए बधाई देते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में अत्यधिक सतर्कता, संवेदनशीलता और संयम के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते रहने की समझाइश दी। सम्मानित कर्मचारियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सम्मान पाकर कर्मचारियों ने इसे अपने कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा बताया। जिले में इस पहल को पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने वाला सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 सप्ताह ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 सप्ताह ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर2 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending