Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

Published

on

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की प्रेरक कहानियां सामने आ रही हैं। जैजैपुर विकासखंड के ग्राम खम्हरिया निवासी सुश्री महेश्वरी साहू की कहानी भी इसी बदलाव की मिसाल है। सक्षम ऋण योजना का लाभ लेकर उन्होंने स्वरोजगार की राह चुनी और फोटोकॉपी व्यवसाय शुरू कर न केवल अपनी आमदनी का जरिया बनाया, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से आने वाली महेश्वरी साहू की इच्छा अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने की थी, लेकिन व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी जुटाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। इसी दौरान उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सक्षम ऋण योजना की जानकारी मिली। योजना का लाभ लेते हुए उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने फोटोकॉपी मशीन खरीदी और अपना व्यवसाय शुरू किया।

व्यवसाय की शुरुआत के बाद महेश्वरी की मेहनत रंग लाई। फोटोकॉपी व्यवसाय से उन्हें नियमित आमदनी होने लगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। अब वे परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग देने के साथ ही अपने भविष्य को भी बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महेश्वरी साहू बताती हैं कि सक्षम ऋण योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं बनी, बल्कि इसने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर और आत्मविश्वास भी दिया। उनका मानना है कि महिलाओं को यदि सही मार्गदर्शन, अवसर और आवश्यक सहयोग मिले तो वे अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर परिवार एवं समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

महेश्वरी की यह कहानी बताती है कि शासन की योजनाएं जब जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की नई राह भी खोलती हैं। सक्षम ऋण योजना के माध्यम से मिले अवसर ने महेश्वरी के सपनों को नई दिशा दी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Latest

खबर सक्ती ...32 मिनट ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..52 मिनट ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़8 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending