खबर सक्ती ...
सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026: नवाचार और उद्यमिता की राह दिखाने जेठा के महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित ..

विद्यार्थियों को नए विचारों से सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए किया गया प्रेरित ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमिता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय, जेठा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के उद्देश्यों और सहभागिता की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने, अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग करने तथा नवाचार के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक विद्यार्थियों से भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया गया कि नए विचारों, रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से समाज की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित किए जा सकते हैं। ऐसे प्रयास युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने और अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार की अवधारणा से परिचित कराना, उनमें उद्यमशीलता की सोच विकसित करना तथा उन्हें नए अवसरों की पहचान करने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर चेतन साहू, गेंदराम मनहर, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती के सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























