Connect with us

खबर सक्ती ...

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

Published

on

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान उपार्जन केंद्रों की नियमित निगरानी करने तथा धान की आवक और भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केंद्रों में किसानों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से सभी तैयारियां पूरी रखी जाएं। प्रत्येक केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमेट्रिक डिवाइस, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। इसके साथ ही किसानों के लिए पेयजल, छाया, शौचालय, बिजली एवं साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

ई-ऑफिस से होगा विभागीय कामकाज, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर –

बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासकीय कामकाज ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फाइलों का ऑनलाइन संचालन होने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और कार्यों का निष्पादन अधिक सरल एवं व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारियां पूरी करें। वहीं पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत सहित निर्माण कार्यों से जुड़े विभागों से जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 19 नवंबर को नगर पंचायत बाराद्वार स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने को कहा।

सूर्यघर योजना और जल जीवन मिशन की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर सख्ती –

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए कार्यपालन अभियंता सीएसईबी को सभी जनपद पंचायतों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में आवेदन सहित अन्य प्रक्रियाओं के दौरान आम नागरिकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोग आसानी से इसका लाभ ले सकें।

पारस पोर्टल की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी विभागों को अपनी योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति निर्धारित समय-सीमा में अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और समय-सीमा में निराकरण नहीं करने वाले विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य योजनाओं और राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा –

बैठक में कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा की। साथ ही सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा लेबर रिपोर्ट, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, आयुष्मान योजना एवं पीएम आवास योजना शहरी की प्रगति की समीक्षा की गई। राजस्व विभाग के अंतर्गत तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि से जुड़े मामलों की जानकारी लेकर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा कर कार्ययोजना के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों को भी प्राथमिकता से निराकृत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर नवीन भगत, अपर कलेक्टर केएस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...42 सेकंड ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...52 मिनट ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा22 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..23 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending