खबर सक्ती ...
आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल ..
सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 18 नवंबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम जाजंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी के घर की रसोई में छिपाकर रखी गई कुल 6.9 लीटर शराब जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी टीम को ग्राम जाजंग, थाना सक्ती निवासी महेश राम महिलांगे (61 वर्ष), पिता रुंगवा राम द्वारा अपने घर से अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए आबकारी टीम ने पहले छद्म खरीददार के माध्यम से महुआ शराब की खरीदारी कराई। शराब बिक्री की पुष्टि होने के बाद टीम ने वार्ड क्रमांक 14 स्थित आरोपी के रहवासी मकान में दबिश दी।
तलाशी के दौरान आरोपी के घर की रसोई में छिपाकर रखी गई तीन पारदर्शी प्लास्टिक बोतलों में प्रत्येक में दो लीटर, कुल 6 लीटर महुआ शराब तथा पांच नग देशी प्लेन मदिरा के पाव, प्रत्येक में 180 मिलीलीटर, कुल 900 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। इस प्रकार आबकारी टीम ने कुल 6.9 लीटर मदिरा जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।
कार्रवाई में इनका रहा योगदान –
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवण द्विवेदी, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव एवं भीम साहू सहित आबकारी स्टाफ के परसराम, कमलेश यादव और बसंती चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब का अवैध व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..




















