Connect with us

खबर सक्ती ...

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

Published

on

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा ..

सक्ती, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में जैजैपुर विकासखंड को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के प्रयासों से 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विकासखंड के 8 गांवों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 28 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। बुधवार 18 नवंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा की उपस्थिति में पांच गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्रतिबद्धता है। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, बच्चों के टीकाकरण, दवा वितरण और स्वास्थ्य परामर्श जैसी जरूरी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरस्थ अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 28 लाख 51 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा। बुधवार को तुषार, रायपुरा, मलनी, करौआडीह एवं दतौद में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं शेष तीन उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीगढ़, घिवरा एवं हसौद में भी स्वीकृत राशि से निर्माण कराया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती कीर्तन चन्द्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान जनपद अध्यक्ष पुष्पा परदेशी खूंटे, जनपद उपाध्यक्ष सीताराम चन्द्रा (मुन्ना), जनपद सदस्य प्रतिनिधि टंकेश्वर चन्द्रा (पप्पू), जनपद सभापति गायत्री चंद्रकुमार चन्द्रा, रायपुरा सरपंच हरप्रसाद साहू, मालनी सरपंच आगेश्वर सिंह, करौआडीह सरपंच सविता टंडन, तुषार सरपंच प्रमोद चन्द्रा, दतौद सरपंच उषा चन्द्रा, मंडल अध्यक्ष मनहरण चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा की स्वीकृति मिलने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल तथा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

Latest

खबर सक्ती ...2 मिनट ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा22 घंटे ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य ..

निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई; अस्पतालों और दवा विक्रेताओं को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ..

खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी : सक्ती जिले में अब तक 82.40 क्विंटल धान का उपार्जन ..

129 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से हो रही खरीदी, 18 नवंबर के लिए 9 केंद्रों में 326 क्विंटल का टोकन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending