खबर सक्ती ...
धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी और प्रीतेश राजपूत पहुंचे आमगांव उपार्जन केंद्र ..

रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश ..
सक्ती, जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जिले के दो डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी एवं प्रीतेश राजपूत ने उपार्जन केंद्र आमगांव पहुंचकर धान खरीदी की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों से खरीदी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही समिति में संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं पंजीयों का अवलोकन कर अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और नियमित रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए।

डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी एवं प्रीतेश राजपूत ने अधिकारियों और समिति प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान उपार्जन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी रखी जाएं। खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के साथ ही दस्तावेजों का संधारण पूरी जिम्मेदारी से किया जाए, ताकि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।
दोनों डिप्टी कलेक्टरों के इस निरीक्षण को धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी और प्रशासनिक सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान धान खरीदी से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं समिति प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















