Connect with us

ख़बर रायपुर

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

Published

on

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी ..

रायपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने जशपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के दोनों संभागों में सड़कों, भवनों और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग के जशपुर संभाग और पत्थलगांव संभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को अधूरे कार्यों में तेजी लाने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सचिव मुकेश बंसल ने बगीचा में निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को अमानक स्तर का पाए जाने पर इसे कार्यों में गंभीर अनियमितता मानते हुए उप अभियंता रमेश प्रसाद सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय निर्धारित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) के अंतर्गत लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग के 41 किलोमीटर लंबे हिस्से (एसएच-4) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी द्वारा स्थापित प्रयोगशाला और डामर प्लांट का भी जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कार्यों की गति बढ़ाने और निर्माण के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सचिव मुकेश बंसल ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान जशपुर-सन्ना मार्ग के 17.60 किलोमीटर हिस्से के सुदृढ़ीकरण कार्य की समीक्षा की। इस कार्य के लिए विभाग द्वारा 13 करोड़ 56 लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने सड़क का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने और निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव मुकेश बंसल ने जशपुर के आस्ता-कुसमी मार्ग के 28 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान कार्यों में तेजी लाते हुए सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस सड़क के निर्माण के लिए 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जशपुर और पत्थलगांव संभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करने तथा समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता व्ही.के. भतपहरी, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के.पी. संत, अंबिकापुर मंडल के अधीक्षण अभियंता आर.एस. तोमर, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ए.डी. बंजारा और जशपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता क्षीरसागर सेठ भी इस दौरान मौजूद थे।

Latest

ख़बर रायपुर38 सेकंड ago

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश ..

पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने सभी कलेक्टरों को फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने के दिए निर्देश , प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह ..

रोबोटिक्स की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर के पराक्रम सिन्हा और मोहम्मद गौस अंसारी का चयन , राष्ट्रीय प्रतियोगिता में...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

महाराष्ट्र में बंधक बने छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को जिला प्रशासन ने कराया मुक्त ..

सोलापुर में गन्ना कटाई और ट्रक लोडिंग के नाम पर कराया जा रहा था काम, मजदूरी नहीं मिलने और मारपीट...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अवैध धान खरीदी पर प्रशासन की सख्ती, 6 ठिकानों पर छापेमारी ..

915 कट्टा यानी 366 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई .. सक्ती, जिले में समर्थन मूल्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी और प्रीतेश राजपूत पहुंचे आमगांव उपार्जन केंद्र ..

रजिस्टरों और अभिलेखों की जांच कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने दिए निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अकवान चक्रवात का असर: सक्ती जिले में बेमौसम बारिश, नया बाराद्वार में सबसे ज्यादा 25.2 मिमी वर्षा ..

मालखरौदा में 18 मिमी और चंद्रपुर में 14 मिमी बारिश, जिले में 12.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज .. सक्ती, अकवान...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बारिश और तेज हवाओं से धान बचाने प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर जयश्री जैन ने दिए सख्त निर्देश ..

जिले की सहकारी समितियों के सभी उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, तिरपाल, डनेज और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending