खबर सक्ती ...
महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन ,
‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत उठेंगी किसानों-मजदूरों की मांगें ..
सक्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सक्ती द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 1 दिसंबर 2026, मंगलवार को सक्ती नगर में रैली-जुलूस निकालकर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशव्यापी स्तर पर चलाए जा रहे ‘बदलाव जरूरी है’ अभियान के तहत आयोजित इस आंदोलन में महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, किसानों की समस्याओं और मजदूरों के अधिकारों सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सक्ती के जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों आयोजित पार्टी की जिला परिषद बैठक में आंदोलन को लेकर निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण पर रोक लगाने, सभी को समान शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए पार्टी आंदोलन कर रही है।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लिए जा रहे कथित मनमाने निर्णयों के विरोध में उनके खिलाफ अपराध दर्ज करने और पद से हटाने की मांग भी उठाई जाएगी।
किसानों और स्थानीय बेरोजगारों के मुद्दे भी उठेंगे –

कामरेड अनिल शर्मा ने बताया कि सक्ती जिले के ग्रामीणों को काबिज वनभूमि का पट्टा देने, उद्योगों के लिए अधिग्रहित कृषि भूमि को भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों के अनुसार किसानों को वापस करने तथा डुबान क्षेत्र की कृषि भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा।
इसके अलावा पुराने श्रम कानूनों को लागू रखने, गरीबों के राशन कार्ड में चावल, शक्कर और चना की कटौती बंद करने तथा किसानों के धान के रकबे में कटौती नहीं करने की मांग की जाएगी। सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में स्थापित बिजली संयंत्रों में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित अन्य जनहितकारी मांगों को भी आंदोलन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
रेस्ट हाउस के सामने से निकलेगी रैली –
भाकपा जिला परिषद सक्ती की रैली-जुलूस 1 दिसंबर मंगलवार को सुबह 11.15 बजे सक्ती स्थित रेस्ट हाउस के सामने से निकलेगी। इसके बाद जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन की सूचना अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं सक्ती थाना प्रभारी को दे दी गई है।
कामरेड अनिल शर्मा ने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनता को एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















