खबर सक्ती ...
आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल ..
सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 28 नवंबर को आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने ग्राम साजाडेरा, थाना बाराद्वार में अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई –

सक्ती कलेक्टर के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। ग्राम साजाडेरा के वार्ड क्रमांक 11 निवासी बुद्धेश्वर कंवर (38 वर्ष), पिता ननकी कंवर के अपने घर से महुआ शराब बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि के लिए विभागीय टीम ने पहले छद्म खरीददार के माध्यम से शराब की खरीदारी कराई। शराब बिक्री की पुष्टि होने के बाद टीम ने आरोपी के मकान में दबिश दी।
शयनकक्ष में छिपाकर रखी थी शराब, आंगन में जमीन के नीचे मिला लाहन –
तलाशी के दौरान आरोपी के रहवासी मकान के शयनकक्ष में छिपाकर रखे गए 40 पारदर्शी प्लास्टिक पाउच बरामद हुए। प्रत्येक पाउच में 200 मिलीलीटर महुआ शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 8 लीटर थी। इसके अलावा दो हरी प्लास्टिक बोतलों में 2-2 लीटर महुआ शराब भी मिली। इस प्रकार कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
वहीं, घर के आंगन में जमीन में गाड़कर रखे गए पांच प्लास्टिक डिब्बों से 100 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक डिब्बे में 20 किलो लाहन रखा हुआ था।
धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज –
आबकारी विभाग ने 12 लीटर महुआ मदिरा और 100 किलो महुआ लाहन जब्त कर आरोपी बुद्धेश्वर कंवर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने के बाद उसे जेल दाखिल करा दिया गया।
कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ परसराम, कमलेश यादव एवं बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















