खबर सक्ती ...
अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर दें सूचना ..
सक्ती, अकवान चक्रवात के प्रभाव से संभावित असामयिक वर्षा एवं फसल क्षति की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति होने पर निर्धारित समय-सीमा में सूचना देना सुनिश्चित करें।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि चक्रवात के कारण यदि उनकी अधिसूचित फसल को नुकसान होता है, तो इसकी सूचना “क्षति होने के 72 घंटे के भीतर” संबंधित बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर “14447 (कृषि रक्षक पोर्टल)” पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। सूचना दर्ज कराते समय किसान अपना नाम, ग्राम, विकासखण्ड, तहसील एवं जिला, खसरा नंबर, प्रभावित फसल का नाम, बीमा पॉलिसी नंबर, नुकसान का विवरण एवं मोबाइल नंबर अवश्य उपलब्ध कराएं।
सूचना प्राप्त होने के उपरांत बीमा कंपनी द्वारा 10 दिवस के भीतर सर्वेक्षण कर सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रक्रिया से प्रभावित किसानों को नियमानुसार फसल बीमा दावा भुगतान की कार्रवाई में सहायता मिलेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...4 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















