Connect with us

खबर सक्ती ...

बाराद्वार सकरेली भाठा स्थित भूमि कृषि केंद्र संचालक पर हुई बड़ी कार्रवाई ..

Published

on

प्रावधानों के विपरित व्यापार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में जिले के खाद, बीज, दवा दुकानों का निरन्तर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सभी निरीक्षकों को दुकानों का सघन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं तथा अनियमितता पाये जाने पर या कृषि आदान सामग्रियों का अवैधानिक भंडारण पाये जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है। इन कार्यों का कलेक्टर श्रीमती पन्ना के द्वारा सतत् मानिंटरिग भी किया जा रहा है, तथा उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि जो भी विक्रेता खाद बीज दवा की कालाबाजारी करेगा अथवा अवैध भंडारण करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस सक्ती निरीक्षक के द्वारा बाराद्वार क्षेत्र के दुकानों का सघन जांच किया गया। जांच के दौरान सकरेली भाठा स्थिति कीटनाशक दवा दुकान भूमि कृषि केंद्र संचालक अशोक खूंटे के दुकान में काफी अनियमितता पाई गई। विक्रेता के द्वारा विगत दो वर्ष का वैधानिक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट लायसेंस में प्रविष्टी नहीं कराया है। दुकान में भंडारित दवाओं के वैधानिक दस्तावेज एवं स्टाक पंजी नहीं पाये जाने पर निरीक्षक सक्ती के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दिया गया। बाराद्वार में संचालित गणेश कृषि केंद्र, वीरू कृषि केंद्र, किसान बीज भण्डार एवं प्रकाश खाद भंडार का भी जांच किया गया। इन सभी विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए आवश्यक नोटिस जारी किया गया है।
शशांक शिन्दे उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि विकासखंड स्तर पर सभी निरीक्षकों को सभी दुकानों का निरन्तर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर टीम के द्वारा भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिन विक्रेताओं के द्वारा अनियमितता की जायेगी उन पर प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। जिले में निरीक्षण का कार्य सतत् जारी रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में 650.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर में सबसे अधिक बारिश ..

मानसून मेहरबान: बीते 24 घंटे में जिले में 31.1 मिमी औसत वर्षा, मालखरौदा रहा सबसे अधिक भीगा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई ..

कोटपा एक्ट के तहत 10 दुकानों से तंबाकू उत्पाद जब्त, दुकानदारों पर लगाया अर्थदंड .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

अमानकीकृत डेयरी एनालॉग उत्पादों पर प्रतिबंध के पालन के लिए व्यापारियों व होटल संचालकों की बैठक आयोजित ..

सक्ती, राज्य शासन द्वारा अमानकीकृत डेयरी एनालॉग एवं गैर-दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

90.28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: 24 घंटे में महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सोना नवीनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर परिवार से की थी लाखों की ठगी, बाराद्वार पुलिस की त्वरित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending