Connect with us

खबर सक्ती ...

बीज वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर विक्रेता को नोटिस जारी कर बीज विक्रय किया प्रतिबंधित ..

Published

on

डभरा क्षेत्र में पटेल कृषि केंद्र पर बड़ी कार्रवाई ,

कृषि विभाग के द्वारा खाद बीज दवा दुकानों पर लगातार दबिश देकर की जा रही है कार्रवाई ..

सक्ती, जिले में खाद बीज दवा दुकानों का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अचानक दबिश देकर दस्तावेज की जांच की जा रही है। गड़बड़ी पाये जाने पर कार्रवाई भी की जा रही है।

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के द्वारा खाद बीज दवा वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग के निरीक्षकों के द्वारा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विगत दिवस डभरा क्षेत्र के दुकानों का निरीक्षण क्षेत्र के निरीक्षक एवं टीम के द्वारा किया गया। ग्राम पेन्डरवा स्थित पटेल कृषि केंद्र संचालक खगेश्वर पटेल के दुकान में बीज वितरण में काफी अनियमितता पाई गई। संचालक के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीज विक्रय किया जा रहा था। बीज के संबंध में किसी प्रकार वैधानिक दस्तावेज भी नहीं पाया गया। निरीक्षक के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पटेल कृषि केंद्र को नोटिस जारी कर बीज विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।

उप संचालक कृषि सक्ती शशांक शिन्दे ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिले के सभी निरीक्षकों के द्वारा दुकानों का औचक जांच किया जा रहा है। अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई भी हो रही है। किसानों को मानक गुणवत्ता का खाद बीज दवा उपलब्ध प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से गड़बड़ी पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

डभरा क्षेत्र के 6 विक्रेताओं को जारी किया नोटिस ..

कीटनाशक दवा दुकानों एवं खाद दुकानों पर भी आकस्मिक जांच की जा रही है। दस्तावेज अधूरा होने पर 6 विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। संतोष ट्रेडर्स कोटमी, कोमल जायसवाल साराडीह, चन्द्रा कृषि केंद्र बरभांठा, रमेश कृषि केंद्र डभरा, चन्द्रा बीज भण्डार डभरा, मुस्कान कृषि केंद्र डभरा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर17 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर40 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़14 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending