Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

सभी सेक्टर ऑफिसर्स अपने निर्वाचन दायित्वो का पूरी गंभीरता से करें निर्वहन-कलेक्टर ,

सभी मतदान केंद्रों के बाहर आधारभूत जानकारी के लिए पेंटिंग कार्य शुरू कराने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में शामिल सभी सेक्टर ऑफिसर्स को अपने निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वो का पूरी गंभीरता और सतर्कता से निर्वहन करने कहा। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों के बाहर आधारभूत जानकारी के लिए पेंटिंग कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों को बताया कि अपने छोटे छोटे कार्यों के लिए जिले के दूरदराज क्षेत्रों से ग्रामीणजन कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुंच रहे हैं। कलेक्टर ने सभी तहसील और विकासखंड स्तर के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर अपने कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए। जिससे आमजन ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सकें और उनकी छोटी-छोटी समस्याओ का निदान तहसील और विकासखंड स्तर पर हो सके। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अपने अपने क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर से मैदानी भ्रमण के रिपोर्ट सहित अन्य निर्वाचन कार्य निर्धारित समय पर होवे इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपीईएस अंतर्गत अब तक हुए एंट्री तथा शेष बचे एंट्री की जानकारी ली। कलेक्टर ने शेष बचे कुछ एंट्री कार्य को त्वरित फाइनलाइज करने कहा। कलेक्टर ने जिले में ईवीएम मशीनों के प्रदर्शन कार्य की जानकारी ली तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान संबंधी जागरूक करने कहा। कलेक्टर ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता के लिए जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए। निर्वाचन संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया, पोस्टल बैलट से वोटिंग की प्रक्रिया, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता, सेक्टर ऑफिसर के लिए हैंडबुक, चेक लिस्ट आदि अन्य आवश्यक जानकारियां प्रदान करते हुवे चुनाव संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता से निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए प्रारंभिक तैयारी शुरू करते हुए व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन कार्य की जानकारी लेते हुए बेहतर आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, बेरोजगारी भत्ता, डीएमएफ, राजीव युवा मितान क्लब के राशि अंतरण, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, प्रगतिरत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, अमृत सरोवर योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड ,लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप ..

सहकारिता मंत्री ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा , मंत्री कश्यप ने सहकारी सप्ताह 2026 पर आधारित काफी-टेबल बुकलेट का...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श ..

दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक , विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंध जैसे मुद्दों पर सामाजिक व राजनीतिक...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर, शिकायत प्रक्रिया से लेकर निःशुल्क विधिक सहायता तक दी जानकारी ..

जिला न्यायाधीश लीना अग्रवाल ने कहा—हर महिला को मिले सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त कार्यस्थल .. सक्ती, कार्यस्थल पर महिलाओं को...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश , नालंदा परिसरों के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

17 सितंबर से सक्ती जिले में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने अधिकारियों को दिए अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा शुभारंभ .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्मार्ट मीटर के बढ़े बिजली बिल पर डॉ. चरणदास महंत का बड़ा सवाल ..

मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर बोले नेता प्रतिपक्ष—तकनीकी खामी दूर करें या पुराने मीटर फिर लगाए जाएं .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ भाजपा का सेवा संकल्प अभियान ..

सक्ती में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 15 मंडलों को सौंपे गए संत रविदास जयंती के माटीयुक्त कलश .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ ने ली जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ..

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए आवश्यक निर्देश , केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे मुख्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending