खबर सक्ती ...
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर आयोजित हुआ ‘हिन्दी राष्ट्र की बिन्दी’ कार्यक्रम ..

खरसिया, काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के सुअवसर पर ‘हिन्दी राष्ट्र की बिंदी’ आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्णत: राजभाषा को समर्पित कार्यक्रम में काव्य पाठ सह विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें आमंत्रित कवियों ने अपने काव्य पाठ और वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। विभिन्न उदाहरणों, संदर्भों एवं प्रसंगों के माध्यम से वक्ताओं ने अपने विचार रखें तो वहीं कवियों ने मातृभाषा हिन्दी के सम्मान में एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं की झड़ी लगा दी। सभी वक्ताओं एवं कवियों ने एक स्वर से सर्वाधिक जनप्रिय भाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार और पठन-पाठन में सर्वाधिक उपयोग किए जाने पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत इन्दु साहू के मां शारदे की वंदन के साथ हुआ। तत्पश्चात सर्व सम्माननीय गीता उपाध्याय ‘मंजरी’, धनेश्वरी देवांगन ‘धरा’, अनामिका संजय अग्रवाल, उर्मिला सिदार, जमुना प्रसाद चौहान, लीलाधर प्रजापति, लखन लाल राठौर, तिलक तनौदी, महेंद्र कुमार राठौर, सुखदेव राठिया, राकेश नारायण बंजारे, पुरुषोत्तम प्रसाद गुप्ता, पुष्पा पटनायक, अजय पटनायक, पूर्णिमा चौधरी द्वारा शानदार काव्यपाठ एवं वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का सफल एवं शानदार संचालन ओज कवयित्री नेहा ठेठवार ने किया। कार्यक्रम के अंत में काव्य कलश मंच की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ‘प्रिया’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login