Connect with us

खबर सक्ती ...

भरोसे की यात्रा ग्राम नगरदा से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर यात्रा का किया शुभारंभ ..

Published

on

हजारों की संख्या में कार तथा मोटरसाइकिल रैली मे उमड़ा जनसैलाब ,

भरोसे की यात्रा मैं क्षेत्र के लाडले विधायक डा चरण दास महंत का जगह-जगह ग्राम वासियों ने लाल गुलाब भेंट कर किया जोरदार स्वागत ..

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत सक्ती जिले के ग्राम नगरदा में आज 2 अक्टूबर सोमवार को भरोसे की यात्रा का शुभारंभ महात्मा गांधी, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर धूप दीप एवं पूजा अर्चना के बाद शुभारंभ किया।

इस यात्रा में हजारो की संख्या मे भीड जुटी है। कांग्रेस भरोसे की यात्रा के तहत जन-जन के नेता एवं क्षेत्र के लाडले विधायक छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के उपस्थिति में मोटर साईकिल एवं कार रैली नगरदा से सक्ती मे कांग्रेस जिला कार्यालय तक आयोजित की गई जिला कॉग्रेस के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा सक्ती में कॉग्रेस पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण सेक्टर, जोन के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसुचित जाति कांग्रेस, अनूसूचित जनजाति कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, सेवादल, राजीव युवा मितान के सदस्य, गौठान अध्यक्ष, शाला विकास समिति अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण एवं सभी आनुसंगिक संगठन के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं।

नगरदा – कुरदा – सेंधरी – पुटेकेला – बासीन असौंदा – नवापारा – कंचनपुर होते हुए सक्ती पहुंची रैली –

रैली नगरदा, कुरदा, सेंदरी, पुटेकेला, तुर्रीधाम, खैरा, बासीन, ड़ड़ई , अचानकपुर, असौदा, नवापारा, डोडकी, बगबुड़वा, कंचनपुर होकर सक्ती शहर भ्रमण के पश्चात बाराद्वार रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंची। यहां डॉ महन्त सभी कॉंग्रेस जनो से मिलें।

रैली मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, नरेश गेवाडीन, आनंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, तनवीर कुरेशी, राहुल अग्रवाल, कमल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, कन्हैया कंवर, संगीता सोनी, जिला कांग्रेस महिला के अध्यक्ष गीता देवांगन, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष साधेशवर गबेल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महबूब खान, मंडी अध्यक्ष रूप नारायण साहू, जिला महामंत्री अमित राठौर, बी एस मरकाम, श्रीमती विजय मरकाम, गुरुदेव चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम पांडेय, सरवन सिदार, जागेश्वर सिंह राज, राजीव जायसवाल, हेमंत सिंह, सरपंच तेज सिंह, राजकुमार चंद्र, ऋषि राय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमृत सोनहर, सरपंच संजय सिदार, लीलाधर जायसवाल, विजय सूर्यवंशी, सहसराम कर्ष, नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, रेशमा विजय सूर्यवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, विशाल जांगड़े, रामेश्वर बरेट, सुरेश देवांगन, प्यारेलाल लाल पटेल, अध्यक्ष सेवादल, घनश्याम जायसवाल, लव सोनी, रामसजीवन देवांगन, गजाधर यादव, अशोक यादव, भवानी तिवारी, लाला सोनी, रिक्की सेवक, भुरू अग्रवाल, मनोज जायसवाल, पीयूष राय ,राहुल अग्रवाल संजय अग्रवाल (बिहारी )रथराम पटेल, अशोक यादव , अलका जायसवाल, गिरधर जायसवाल सहित हजारों की संख्या में कॉंग्रेस जन भरोसे की यात्रा रैली में उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🚨 कारोंके शीशे तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया ..

🚨 20 कैमरों के फुटेज और 4 हजार मोबाइल नंबरों की जांच से खुला राज , 🚨 मालखरौदा-जैजैपुर में दहशत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending