Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश भर से ड्राइवर शामिल होकर एकता का किया आगाज ..

Published

on

मौसम जो भी हो गाड़ी चलाता हूं , पकड़ स्टियरिंग लोगों को उनके मुकाम तक पहुंचाता हूं … गमगीन हूं… हालात से लड़ता हूं , घर में कम, राह में ज्यादा वक्त गुजारता हूं… इसलिए तो ड्राइवर कहलाता हूं – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

वेल ड्रेस्ड व डिसिप्लिंड ड्राइवरों के प्रथम जिला सम्मेलन ड्राइवर महासंगठन का सराहनीय प्रयास- अंजली गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक ..

सक्ती, मौसम जो भी हो गाड़ी चलाता हूं , पकड़ स्टियरिंग लोगों को उनके मुकाम तक पहुंचाता हूं … गमगीन हूं… हालात से लड़ता हूं , घर में कम, राह में ज्यादा वक्त गुजारता हूं… इसलिए तो ड्राइवर कहलाता हूं , कविता इन पक्तियों के माध्यम से उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित रंजय पटेल ने ड्राइवर की व्यथा को समाज व प्रशासन के सामने रखते हुए उनके साथ सहृदयता के साथ व्यवहार का आग्रह किया।

ड्राइवर महासंघ के आह्वान पर आयोजित जिला स्तरीय वाहन चालक सम्मेलन के मुख्य अतिथि की आसंदी से अधिवक्ता चितरंजय ने आगे बताया कि जब ड्राइवर गाड़ी लेकर निकलता है तो उसके परिवार के सामने उसके लौटने तक वही मंजर दिखाई देता है जैसे हमारे फौजी के सीमा पर ड्यूटी से लौटने तक परिजनों के मन मस्तिष्क पर विद्या है अर्थात दोनों जगह परिजनों के मन में अनिष्ट और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

कार्यक्रम में पोलिस प्रशासन की ओर से प्रतिनिधत्व करते उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजली गुप्ता ने नवीन जिले सक्ती इस प्रथम जिला स्तरीय आयोजन को एतिहासिक बताते हुए आयोजकों को बधाई दिया और कहा कि भविष्य में भी संगठन के साथ पुलिस प्रशासन बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम करेगी जिसमें इसी तरह ड्राइवर बंधुओं वेल ड्रेस्ड व डिसिप्लिन के साथ शामिल रहेंगे तो निश्चित रूप से हम समाज में कुछ कर पाएंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ड्राइवर महा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन ने सभी ड्राइवरों से नशामुक्त होकर वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के साथ संगठन को सशक्त बनाने की अपील की स्वागत भाषण करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए ड्राइवर बंधुओं के आयोजन में सहभागिता की तारीफ करते हुए भविष्य में भी संगठन में एकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री सिद्ध हनुमान परिवार के कोंडके मौर्य ने किया तो वहीं आभार प्रदर्शन महासंघ के जिलाध्यक्ष संतोष देवांगन ने किया। आज ड्राइवर संघ के जिला सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या मे पधारे ड्राइवरों ने पहले झुलकदम से शोभा यात्रा के शक्ल में स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर पुजारी ओम वैष्णव के सान्निध्य में महा आरती में भाग लिया पश्चात अग्रसेन चौक से गौरव पथ होते हुए सभास्थल पहुंचे जहां ड्राइवर एकता जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा तब मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समापन पर मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा सभी ड्राइवरों को सदस्यता के साथ सम्मान पत्र भेंट किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला समिति के सचिव पवन महंत, कोषाध्यक्ष कन्हैया देवांगन सह सचिव सुखलाल बंजारे, उप कोषाध्यक्ष राजेश भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष सक्ती संजय खूंटे की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending