Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं ..

Published

on

जनदर्शन में कुल 65 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टर कार्यालय में जिले के विभिन्न दूर दराज के क्षेत्रों से आए आमलोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए है।

जनदर्शन में डभरा तहसील के ग्राम जवाली निवासी रोहित कुर्रे पिता राधेलाल ने अपने बेटे राज कुर्रे के लिए एवं जवाली निवासी झूलाराम माली पिता धरम माली ने अपने बेटे के लिए इन दोनों ने ट्राई साइकल स्वीकृत कराने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
इसी प्रकार आज सक्ती तहसील के ग्राम जोंगरा के बरवा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नए पीडीएस भवन निर्माण के संबंध में पहुंचे, सक्ती तहसील के ग्राम नंदौरखुर्द के ग्राम विकास महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने महात्मा गांधी रूरल एंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) नंदौरखुर्द में आचार उत्पादन के संबंध में, सक्ती नगर पालिका के वार्ड नं 05 निवासी रम्भा बाई सोन पति स्व. अमृत लाल ने रहने के लिए घर दिलाने एवं आर्थिक सहायता दिलाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे, बाराद्वार तहसील के ग्राम सकरेली (बा) निवासी तेरस प्रसाद पिता रंगीलाल लाल ने किसान सम्मान निधि नही प्राप्त होने के संबंध में, जैजैपुर तहसील के ग्राम लोहराकोट निवासी अंजनी श्रीवास ने भूमि के संबंध में, जैजैपुर तहसील के ग्राम भोथिया निवासी सालिक राम साहू ने गोबर खरीदी के संबंध में आवेदन सहित अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आर्थिक सहायता, आवास, रोजगार प्रदाय, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, राशन कार्ड, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे।

जिस पर कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागो को प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending