खबर सक्ती ...
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका वाड्रा तथा राहुल गांधी को भूपेश बघेल द्वारा बार-बार छत्तीसगढ़ में बुलाकर भरोसे का सम्मेलन के नाम पर झूठी वाहवाही बटोरने का काम किया जा रहा है- रमेश सिंघानिया ..

सक्ती, मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि ऐसा सम्मेलन शायद देश के किसी कोने में नहीं हुआ होगा, तो उन्हें यह भी ज्ञात होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ जैसा भ्रष्टाचार भी देश के किसी राज्य में नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा खो चुकी भ्रष्ट भूपेश सरकार भरोसा यात्रा का जो स्वांग रच रही है, उससे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला। चंद कांग्रेसियों की भीड़ इकट्ठी कर अपने आकाओं को खुश करने भूपेश बघेल ये महफिल सजा रहे हैं। क्योंकि, भूपेश इस सत्य से भली भांति अवगत हैं कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार कांग्रेस से मुंह मोड़ चुकी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस केवल आत्मिक शांति के लिए यह सम्मेलन करा रही हैं।
भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया ने कहा कि झूठ का पुलिंदा व 36 वादों का घोषणापत्र लेकर 2018 की चुनाव में गंगाजल की कसम खाने वालों ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग का भरोसा तोड़ा है। प्रदेश की माताओं-बहनों से किया हुआ वादा पूर्ण शराबबंदी न कर उनका भरोसा तोड़ा, युवाओं को 5 साल का बेरोजगारी भत्ता न देकर उनका भरोसा तोड़ा, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण न कर उनका भरोसा तोड़ा,महिला समूह के रेडी टू ईट का काम उनसे छीनकर उन्हें बेरोजगार किया, किसानों के राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज माफी न कर उनका भरोसा तोड़ा, गरीब आवासहीनों के स्वीकृत आवास को रोककर उनका भरोसा तोड़ा।
किस आधार पर निकाल रही भरोसा यात्रा ..
हर वर्ग के साथ छल, धोखेबाजी, वादाखिलाफी कर भरोसा तोड़ने वाली भूपेश सरकार आज किस आधार पर भरोसे की यात्रा निकाल रही है। यह तो वही जाने। छत्तीसगढ़ की जनता तो यह ठान चुकी है कि भरोसा तोड़ने वाली भ्रष्ट भूपेश सरकार को इस बार जड़ से उखाड़ना है, और गांव, गरीब, किसान, मजदूर के हित में सदैव कार्य करने वाली पार्टी भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाना है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login