Connect with us

खबर सक्ती ...

विधानसभा आम निर्वाचन 2023, सक्ती जिले में धारा-144 लागू ..

Published

on

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जारी किया आदेश ..

सक्ती, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिये 9 अक्टूबर 2023 को घोषणा किये जाने से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गया है। जिले में लोक परिशांति बनाये रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया एवं मतदान निर्विघ्न निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अन्य उपायों के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक उपाय भी आवश्यक है।जिसके लियें कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना जिला- सक्ती, द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न अवश्यक प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेशानुसार सक्ती जिले के अंदर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र यथा बन्दूक, रायफल, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थान, आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाओं एवं अन्य स्थानों पर नहीं चलेगा। कोई भी राजनैतिक दल या अभ्यर्थी सशस्त्र जुलूस नहीं निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा। यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों / कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा, जिन्हें अपने कार्य सम्पादन के लिये लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हें चुनाव व मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा, जिन्हें शारीरिक दुर्बलता वृद्धावस्था तथा लंगड़ापन होने के कारण सहारे के रूप में लाठी रखना आवश्यक होता है।
उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या दल भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अंतर्गत दण्डनीय होगें। प्रकरण के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई, सम्यक रूप से सम्भव नहीं हैं, अतः दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की उपधारा (2) के अंतर्गत यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक सम्पूर्ण सक्ती जिले में प्रभावशील रहेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending