खबर बिलासपुर
स्वीप कार्यक्रम: पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता ..

डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों ने अपने पालकों को मतदान करने लिखा पत्र ..
पालकों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का शपत पत्र अपने स्कूली बच्चों को सौंपा ..
बिलासपुर, जिले में मतदाता जागरूकता, मतदाता शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के चारों विकासखण्डों के स्कूली छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं उनके पालकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने पोस्ट कार्ड लेखन का आयोजन किया गया।
डीईओ ने बताया कि स्वीप अंतर्गत आयोजित पोस्टकार्ड लेखन में बिल्हा विकासखण्ड के 709 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के 75 हजार 750 विद्यार्थि शामिल हुए एवं 23 हजार 483 पालकों के द्वारा लिखे गये मतदान शपथ जमा किये गए। इसी प्रकार कोटा के 525 विद्यालयों के 26 हजार 19 स्कूली बच्चों ने, मस्तूरी ब्लॉक के 502 विद्यालय के 41 हजार 139 विद्यार्थियों ने एवं तखतपुर के 503 विद्यालयों के 33 हजार 943 स्कूली बच्चों ने पोस्टकार्ड लेखन में भाग लेकर उनके 10 हजार 522 पालकों के द्वारा मतदाता शपथ पत्र जमा करवाये गये। स्वीप के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के कुल 2236 विद्यालयों के 1 लाख 76 हजार 850 ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 54 हजार 824 पालकों के द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने का शपत पत्र अपने स्कूली बच्चों को सौंपा।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login