खबर सक्ती ...
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २२वें मंगलवार की महाआरती में पंडित जगत शर्मा के साथ संघ परिवार हुआ शामिल ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर नगर में धार्मिक आस्था का केंद्र – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..
सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २२ वें मंगलवार को महाआरती व पूजन में पंडित जगत शर्मा व शिवम वैष्णव ने महिलाओं के साथ इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की। महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव,उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार से विस्तारक विकास वैष्णव, संजय चंद्रा, नेमीचंद डंडसेना एवम श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार को जगत शर्मा ने कहा कि महाआरती में भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने महाआरती आयोजन के जरिए समाज में धर्म के प्रति लोगों में आस्था को मजबूत किया है तथा यह मंदिर नगर के श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था केंद्र बना हुआ है। आज का आरती पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों को हुनरबाज अमित तंबोली ने बखूबी तस्वीर के रूप में कैद किया।

आज का सिंदुर अभिषेक अविनाश ठाकुर, विशाल श्रीवास, रामगोपाल देवांगन सावित्री यादव व श्रृंगार काजल देवांगन बैगापारा ने कराया तो वहीं प्रसाद नवीन प्रधान राजापारा, श्री गणेश भोजनालय की ओर से वितरण किया गया।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
























You must be logged in to post a comment Login