Connect with us

खबर बिलासपुर

नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 18 के नामांकन निरस्त ..

Published

on

बिलासपुर, विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अफसरों के द्वारा आज की गई। प्रेक्षकों की मौजूदगी में बारी-बारी से चेकलिस्ट के अनुसार सूक्ष्मता से की गई। कलेक्टर अवनीश शरण ने भी जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उम्मीदवार एवं उनके अभिकर्ता मौजूद थे। जांच में जिले की छह विधानसभाओं को मिलाकर 18 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त किए गए।

इन अभ्यर्थियों में कोटा विधानसभा क्षेत्र से अपराजिता मंडल एवं भूनेश्वर मार्को कुल 02 उम्मीदवार,

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से रवि प्रसाद यादव, सागर निषाद, सादिका बेगम खान और सूरज मिरी डहरिया कुल 04 उम्मीदवार,

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से दिलीप अग्रवाल,

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, अरविन्द कुमार पांडे, संतोष साहू एवं हीराबाई यादव कुल 04 उम्मीदवार,

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से उमेश कुमार भार्गव, शब्द सांची पाटले एवं श्रीमती सुखमनी डहरिया कुल 03 उम्मीदवार,

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से तरूण किशोर विश्वकर्मा, पूरनलाल छाबरिया, चंद्रशेखर पांडे एवं बहोरन लाल यादव कुल 04 उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र अमान्य किए गए हैं।

नाम निर्देशन पत्र जिन कारणों से अमान्य किए गए हैं उनमें डमी उम्मीदवार, शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करना, अधूरे नामांकन पत्र, प्रस्तावकों के पूरे हस्ताक्षर नहीं होना और बी फॉर्म नहीं होना आदि कारण शामिल हैं। ज्ञात हो कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार अभ्यर्थी 2 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आबंटित किया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़2 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending