खबर जांजगीर-चांपा ..
डाक मतपत्र की गणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डाक मतपत्रों की गणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो आर्ब्जवर को प्रशिक्षकों ने डाक मतपत्रों की मतगणना के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करना है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी, 80 आयु वर्ग से अधिक और दिव्यांगजनों के घर-घर से प्राप्त डाकमत पत्र, अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं के मतपत्र की गणना की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र वहीदुर्रहमान शाह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login