ख़बर रायपुर
जल्द होगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, ओम माथुर हुए दिल्ली रवाना ..

छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा यह हाई कमान करेगा तय ..
रायपुर, सोमवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी मनसुख मांडवीया, सह प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री कौन होगा यह हाई कमान तय करेगा। दिल्ली में बैठक के बाद पर्यवेक्षक की घोषणा होगी। पर्यवेक्षक रायपुर आएंगे और दो से तीन दिन के भीतर रायपुर में विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया जाएगा। इससे पहले रायपुर में सोमवार को प्रदेश के सभी विधायकों का एक स्वागत कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी आयोजित कर रही थी।
लेकिन आखिरी वक्त पर मामला टल गया। अचानक बड़े-बड़े नेता दिल्ली गए। उन्हें छोड़ने के लिए अध्यक्ष अरुण साव, लता उसेंडी, सरोज पांडे और रामविचार नेताम जैसे नेता एयरपोर्ट गए थे। दोपहर तक प्रदेश कार्यालय में नेतृत्व की बैठक चली। प्रदेश भर से भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता रायपुर आये। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिठाइयां बांटने, फूल-मालाएं सजाने और जिंदाबाद के नारे लगाने का माहौल बना रहा। चूंकि नेता एसयूवी में पहुंचे, इसलिए अंदर कारों की लंबी कतार लग गई।
प्रदेश भर से विजयी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों से मीडिया ने लगातार तरह-तरह के सवाल पूछे। रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी जब रायपुर पहुंचे तो उन्हें मीडिया ने घेर लिया। सवाल सुनते ही ओपी को गुस्सा आ गया। सवाल था क्या आप होंगे सीएम का चेहरा? यह सुनकर चौधरी ने कहा, ‘मीडिया ऐसी बातों को बेवजह तूल दे रहा है और ऐसे कयास नहीं लगाए जाने चाहिए।’ उन्होंने मीडिया को भी इस तरह की बातें न करने की हिदायत दी।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login