खबर जांजगीर-चांपा ..
अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल ..

मानस मंडलियां देंगी प्रस्तुती, मंदिरो मे होगा दीपोत्सव ,
.
जिला एवं विकासखंड स्तर पर आयोजित किये जाएंगे भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम ..
.
जांजगीर चांपा, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर में होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस दौरान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगी।
अयोध्या धाम मे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मोहल्लों-मोहल्लों में शोभायात्रा निकाली जा रही है और अयोध्या के कार्यक्रम को लाईव प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। जिले के नहरिया बाबा मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नवागढ़ विकासखंड के श्रीराम जानकी मंदिर में, बम्हनीडीह विकासखंड श्री सिद्धेश्वर नाथ बाबा बरगड़ी बम्हनीडीह में, बलौदा विकासखंड के पहरिया में, पामगढ़ विकासखंड के दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर मेंहदी में और अकलतरा विकासखंड के मां महामाया देवी मंदिर हरदी में विकासखंड स्तरीय भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, मंदिर समितियों की भागीदारी से विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर मानस मंडलियां मानस गान करेेंगे और उन्हे सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login