Connect with us

खबर सक्ती ...

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

Published

on

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन झपटमारी भी कबूली ..

सक्ती, चंद्रपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से 96 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा उसने सक्ती शहर में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटमारी करने की बात भी कबूल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 3 नवंबर 2026 को थाना चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 नवंबर को वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा चंद्रपुर से एक लाख रुपये निकालकर घर जा रहा था। उसने 96 हजार रुपये काले रंग की पन्नी में रखकर अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे, जबकि चार हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए थे।

रास्ते में लटेसरा स्थित माधव मेडिकल के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर वह दवाई लेने चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल की डिक्की खुली मिली और उसमें रखे 96 हजार रुपये गायब थे। शिकायत पर थाना चंद्रपुर में अपराध क्रमांक 125/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, अंबिकापुर से आरोपी गिरफ्तार –

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चंद्रपुर/डभरा के मार्गदर्शन में चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर सेल सक्ती की संयुक्त टीम ने तत्काल जांच शुरू की।

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर नट अंबिकापुर क्षेत्र में देखे गए हैं, जहां वे किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना चंद्रपुर प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक राहुल बाजपेयी एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक समीर डुंगडुंग के नेतृत्व में आरक्षक फारूक खान, अलेक्सिस मिंज और गोपाल साहू की संयुक्त टीम अंबिकापुर रवाना की गई। टीम ने आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाकर मंजय नट को गिरफ्तार कर लिया।

सक्ती में महिला की सोने की चेन झपटमारी करना भी स्वीकारा –

पुलिस पूछताछ में आरोपी मंजय नट पिता कान्हाराम नट, उम्र 34 वर्ष, निवासी दीवानपुर, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर ने अपने साथी के साथ मिलकर चंद्रपुर के लटेसरा स्थित माधव मेडिकल के पास प्रार्थी की मोटरसाइकिल की डिक्की से 96 हजार रुपये की उठाईगिरी करना स्वीकार किया।

आरोपी ने सितंबर 2025 में सक्ती शहर में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटमारी करने की बात भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध इससे पहले मध्यप्रदेश एवं ओडिशा में चोरी और लूट के मामले भी दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों एवं उसके साथी की भूमिका के संबंध में भी जांच कर रही है।

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से उठाईगिरी के मामले का खुलासा करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

चंद्रपुर की उठाईगिरी का अंबिकापुर में खुला राज, शातिर नट गिरफ्तार, मोटरसाइकिल की डिक्की से उड़ाए थे 96 हजार ..

चंद्रपुर पुलिस एवं साइबर टीम सक्ती की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद; सक्ती में महिला से चेन...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

रौतिया समाज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने रौतिया समाज की गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को किया रेखांकित , सोहराई करमा महोत्सव...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सक्ती मे 1 दिसंबर को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जेल भरो आंदोलन ..

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सक्ती में रैली निकालकर होगा प्रदर्शन , ‘बदलाव जरूरी है’ देशव्यापी अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में साजाडेरा में अवैध महुआ शराब कारोबारी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

12 लीटर महुआ शराब और 100 किलो महुआ लाहन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ ..

केरोसिन अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्डधारियों के लिए .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत संचालित राज्य की...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य ..

मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना के दिए निर्देश, 72 हजार से अधिक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक संभालेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले की गौण खनिज खदानों का ड्रोन से सर्वेक्षण ..

तीन दिनों तक चला सर्वे कार्य, डोलोमाइट, चूना पत्थर और चिमनी ईंट की खदानों का किया गया निरीक्षण .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सुरक्षित आहार अभियान के बीच उठे सवाल, दीपावली पर मिठाइयों की बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी ..

खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, होटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी; लोगों ने अभियान की निष्पक्षता और प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े ने अपने गृह ग्राम मसनियाखुर्द में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ ..

सेवा सहकारी समिति मसनियाखुर्द में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों में दिखा उत्साह .. सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बडी खबर: सक्ती में मेले की राजनीति पर लगा विराम, बुधवारी बाजार में नहीं लगेगा दूसरा मेला ..

प्रशासन का बड़ा फैसला, स्टेशन रोड पर ही लगेगा रौताही मेला; दो मेलों को लेकर असमंजस में चल रहे नगरवासियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending