Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को अनुविभागीय अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ ..

Published

on

नगर विकास के लिए डिजिटल सेवाएं, स्वच्छता और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस – अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ,

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित, नगर में हर्ष का माहौल ..

सक्ती, नगर पालिका परिषद सक्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं 18 वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 5 मार्च को नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रिटर्निंग ऑफिसर अरुण कुमार सोम ने अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) पुनीत वर्मा सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मंत्रोच्चार के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ –

शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। मंच पर महामंडलेश्वर अमृतानंद सरस्वती भरत महाराज, आचार्य राजेंद्र जी महाराज टेमर वाले, पंडित भोला शंकर तिवारी, पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित पंकज उमरलिया, पंडित श्रीकृष्ण तिवारी तागा वाले, पंडित बसंत दुबे, पंडित रिंकू शर्मा सहित कई विद्वान विभूतियां उपस्थित थीं। मंच पर उपस्थित विद्वानों ने नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

नगर विकास को लेकर अध्यक्ष का संकल्प –

नगर के प्रथम नागरिक, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, सक्ती नगर की जनता ने मुझे दूसरी बार यह अवसर प्रदान किया है, मैं इसके लिए आभारी हूं। नगर के सर्वांगीण विकास हेतु हम सभी मिलकर कार्य करेंगे। नगर में स्वच्छता, जल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, सड़क निर्माण, डिजिटल भुगतान, पारदर्शिता, टोल-फ्री हेल्पलाइन सहित जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मेरे लिए सभी 18 वार्डों के पार्षद एक परिवार के समान हैं, और नगर के विकास में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा।

सभी पार्षदों को दिलाई गई शपथ –

नगर पालिका परिषद सक्ती के नवनिर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। इसमें वार्ड क्रमांक-1 से 18 तक के सभी पार्षद शामिल रहे जिनमें वार्ड क्रमांक-1 लता रात्रे, वार्ड क्रमांक- 2 राम सजीवन देवांगन, वार्ड क्रमांक – 3 प्रेम प्रधान, वार्ड क्रमांक- 4 फतेश्वरी साहू, वार्ड क्रमांक- 5 भारत यादव, वार्ड क्रमांक-6 लेखनी देवांगन, वार्ड क्रमांक- 7 दीपा अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-8 कृष्णदेवी सोनी, वार्ड क्रमांक- 9 गजेंद्र यादव, वार्ड क्रमांक-10 हुलास राम देवांगन, वार्ड क्रमांक- 11 उर्मिला कुर्मी, वार्ड क्रमांक- 12 विजय कुमारी देवांगन, वार्ड क्रमांक- 13 गजाधर यादव, वार्ड क्रमांक-14 अनीता गोपाल, वार्ड क्रमांक- 15 दीपक कुमार सेवक, वार्ड क्रमांक- 16 संतोष कुमार सोनी, वार्ड क्रमांक- 17 ताहेर कमर, वार्ड क्रमांक- 18 गोविंदा निराला ने शपथ ली। समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों को अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी सम्मानित –

नगर पालिका चुनाव में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एसडीएम अरुण कुमार सोम, सीएमओ पुनीत वर्मा और अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति –

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के साथ सभी अतिथियों ने सामूहिक ग्रुप फोटो खिंचवाई और सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष में भी पूजा-अर्चना कर नगर की खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

भुरसीडीह और बुढ़हनपुर में 17 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल .. सक्ती, कलेक्टर के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल ने आसान की सतीश की राह, आत्मनिर्भरता की बढ़ी उम्मीद ..

समाज कल्याण विभाग के द्वारा निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग सतीश कुमार को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

बैसाखी और ट्रायसाइकिल ने आसान की इंद्रजीत की राह, बढ़ा आत्मनिर्भरता का हौसला ..

समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क सहायक उपकरण योजना से दिव्यांग इंद्रजीत भैना को मिला सहारा .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जगदलपुर में 5 से 7 अक्टूबर और दंतेवाड़ा में 15 से 17 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क विशाल दिव्यांग सेवा शिविर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ..

राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन .. रायपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह एवं झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय से चिराग अग्रवाल ने की सौजन्य भेंट ..

नवीन दायित्व के लिए दी बधाई, संगठन को मजबूत करने को लेकर मिला मार्गदर्शन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गोंडी परंपरा के पितर मोक्ष देवमिलन समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ..

देवरमाल में आदिवासी संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर दिया जोर , नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गोंडी कर्मा नृत्य...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सख्त तेवर, अधिकारियों को दो टूक ..

जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं , योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को लेकर अधिकारियों को...

खबर रायगढ़1 दिन ago

नवरात्रि से पहले बदमाशों पर पुलिस की सख्ती, हर महीने थाने में देनी होगी हाजिरी ..

गरबा-डांडिया में छेड़खानी, अभद्रता या विवाद किया तो सीधे जेल; पुलिस रखेगी गतिविधियों पर नजर .. रायगढ़, नवरात्रि पर्व के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending