Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

Published

on

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान..

सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश तथा यातायात प्रभारी टीआई वाई.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता और कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क पर वाहन खड़े कर आवागमन बाधित करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी कड़ी में 12 जून की शाम जिला यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गौरव पथ स्थित चौपाटी क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई। वहीं सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को लॉक कर कार्रवाई भी की गई।

चेकिंग के दौरान चौपाटी क्षेत्र में कई नाबालिग बच्चे स्कूटी एवं बाइक चलाते पाए गए, जिन्हें समझाइश देते हुए उनके परिजनों को चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक में थाना सक्ती के सामने यातायात विभाग की पूरी टीम चारों दिशाओं में तैनात रही। यहां दोपहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई। कई बाइक चालकों को एक-दो नहीं बल्कि चार-चार लोगों को बैठाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

विशेष अभियान के दौरान करीब 25 छोटे-बड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें बाइक, स्कूटी एवं अन्य वाहन शामिल रहे। यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं थाना सक्ती के सहयोग से जिला यातायात विभाग लगातार सड़क सुरक्षा को लेकर शहर मे अभियान चला रहा है। पहले लोगों को समझाइश और चेतावनी दी जाती है, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध निर्धारित प्रावधानों के तहत चालान भी बनाए जा रहे हैं।

यातायात व्यवस्था सुधारने में सक्रिय भूमिका निभा रहे वाई.एन. शर्मा –

जिला मुख्यालय में बढ़ते यातायात दबाव के बीच यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा लगातार सड़क पर उतरकर स्वयं व्यवस्था संभाल रहे हैं। जागरूकता, अनुशासन और सख्त कार्रवाई के संतुलित प्रयासों के कारण शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। आम नागरिकों ने भी यातायात पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताया है।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending