Connect with us

खबर सक्ती ...

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

Published

on

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की दी चेतावनी ..

सक्ती, प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत सक्ती जिले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं हाईवे पर उतरे और सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारियों एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाएं कम करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले की हाईवे पेट्रोलिंग इकाइयों को भी तकनीकी रूप से सशक्त बनाया गया है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में बेहतर रिस्पांस टाइम के साथ लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने यातायात प्रभारी निरीक्षक वाई. एन. शर्मा, थाना प्रभारी बाराद्वार नरेंद्र यादव तथा थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल के साथ रिस्दा से मसनिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे स्थित ढाबों के सामने खड़े ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने ढाबा संचालकों एवं ट्रक चालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करना और दुर्घटना की आशंका बढ़ाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ढाबे के सामने सड़क पर खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना होती है तो संबंधित ढाबा संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान टोल प्लाजा प्रबंधन को भी टोल के आसपास सड़क पर भारी वाहन खड़े नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही दोनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के स्टाफ को भी सड़क सुरक्षा, त्वरित राहत एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर सक्ती पुलिस की यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Latest

ख़बर रायपुर43 मिनट ago

ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री , प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी ..

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन .. रायपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

इतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर ..

धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवेश करेगा क्षेत्र , मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 घंटे ago

295 करोड़ की विकास सौगात लेकर कल 14 जून को जांजगीर-चांपा आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 341 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, पोंड़ी (राछा) में होगा भव्य आयोजन ..

जांजगीर-चांपा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान नवागढ़...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

हाईवे पर उतरे एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, ढाबा संचालकों, ट्रक चालकों और टोल प्रबंधन को दिए सख्त निर्देश ..

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अव्यवस्था पर सख्त पुलिस, एसपी ने किया निरीक्षण, सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई की...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बहू से दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी ससुर को 7 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर करता रहा शोषण, बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती, थाना बाराद्वार...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन ..

लोक शिक्षण संचालनालय का कड़ा रुख- ऑफलाइन छुट्टी आवेदन पूरी तरह बैन, बायोमेट्रिक और टैज्ञ ऐप से दर्ज होगी उपस्थिति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राज्यगीत, नए शिक्षा सत्र से सभी स्कूलों में अनिवार्य होगी नई व्यवस्था ..

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश, तय हुआ स्कूलों का दैनिक शेड्यूल, प्रार्थना सभा, भोजन मंत्र और राज्यगीत का होगा नियमित...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

16 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और साइकिल का वितरण ..

15 जून तक स्कूलों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश, प्रिंट-रिच और आकर्षक बनाए जाएंगे विद्यालय, शाला त्यागी बच्चों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending