Connect with us

खबर सक्ती ...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल ..

Published

on

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अपहृता रायपुर से बरामद ..

सक्ती, थाना बाराद्वार पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहृता को रायपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है।

प्रकरण में आरोपी श्रवण दास महंत (40 वर्ष), पिता शत्रुघन दास महंत, निवासी अफरीद थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 217/26 के तहत धारा 137(2), 87, 96, 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग नतनी 18 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। इस पर 19 अप्रैल को थाना बाराद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना बाराद्वार पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी और अपहृता का पता लगाया। दोनों को रायपुर के दुर्गानगर, हुंडा थाना मुजगहन क्षेत्र से बरामद किया गया।

पीड़िता के कथन के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से मित्रता कर उसे बहला-फुसलाकर रायपुर ले गया और 18 अप्रैल से 16 जून 2026 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक एम.पी. मन्नेवार, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, राकेश राठौर तथा महिला आरक्षक आफसा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest

ख़बर रायपुर14 मिनट ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending