Connect with us

खबर सक्ती ...

डभरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोलर पम्प व मोटर केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

चोरी का केबल, बिना नंबर की बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त ..

सक्ती, थाना डभरा पुलिस ने सोलर पम्प एवं पनडुब्बी मोटर का केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए माल के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 165 मीटर केबल, एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा एक पीले रंग का सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता के नेतृत्व में थाना डभरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

मामले में प्रार्थी रवि शंकर रात्रे, निवासी कोसमंदा ने 20 जून 2026 को थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कोसमंदा-साराडीह मार्ग स्थित मछली पालन तालाब में लगे सोलर पम्प और पनडुब्बी मोटर का केबल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है। चोरी गए केबल की अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई।

रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 225/2026 के तहत धारा 303(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कबारीपाली के पास संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम राजू बघेल पिता लक्ष्मण बघेल (35 वर्ष) एवं विश्वकर्मा यादव पिता राजकुमार यादव (25 वर्ष) निवासी कबारीपाली, थाना डभरा, जिला सक्ती बताया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया लगभग 165 मीटर केबल, जिसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक पीले रंग का चाकू भी जप्त किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 20 जून 2026 की शाम क्रमशः रात्रि 8:30 बजे और 8:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक शैलेंद्र देवांगन की विशेष भूमिका रही।

Latest

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending